बीकानेर : दस की मौत के साथ ही दस हजार के पास पहुंचे एक्टिव केस, मिले 833 नए संक्रमित

By: Ankur Sun, 09 May 2021 1:57:57

बीकानेर : दस की मौत के साथ ही दस हजार के पास पहुंचे एक्टिव केस, मिले 833 नए संक्रमित

बीकानेर में संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार सुबह की रिपोर्ट में ही 572 पॉजिटिव आने के बाद शाम तक यह संख्या 833 तक पहुंच गई है। शनिवार को 744 को कोरोना मुक्त हो गए। जिले में एक्टिव केस 9393 हो गई है। ग्रामीण के साथ शहर के हर कोने में मिल रहे पॉजिटिव अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।

शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में भी गंगाशहर और जस्सूसर गेट सेटेलाइट अस्पताल का सबसे बड़ा हिस्सा है। इसके अलावा पीबीएम अस्पताल के दोनों कोविड ओपीडी भी आंकड़े को बढ़ा रहे हैं। शनिवार की रिपोर्ट में पारीक चौक, जस्सूसर गेट, जयनारायण व्यास कॉलोनी, बोथरों का चौक, कांता खतूरिया कॉलोनी, तिलक नगर, शास्त्री नगर, सुनारों का मोहल्ला, मोहता सराय, आर्मी केंट, माजीसा की बाड़ी, पटेल नगर आदि क्षेत्रों में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। वहीं बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले में मिल रहे हैं। शनिवार को ही यहां आठ यात्री संक्रमित मिले। मुरलीधर व्यास कॉलोनी डिस्पेंसरी में 23 पॉजिटिव है, जिनमें अधिकांश इसी कॉलोनी के हैं, वहीं कुछ नत्थूसर बास के हैं।

राजस्थान में कोरोना : सामने आए 17,987 नए मामले, 160 ने गंवाई अपनी जान

राजस्थान में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ रही हैं जहां संक्रमितो का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं। बीते 24 घंटे में 17,987 नये केस मिले हैं, जबकि 160 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ 17,667 लोग रिकवर भी हुए हैं। राजस्थान में कोरोना की स्थिति देखें तो अब तक 7 लाख 38 हजार 786 केस मिल चुके हैं, जबकि 5506 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इधर पिछले कुछ दिनों से रिकवर मरीजों की संख्या बढ़ने से रिकवरी रेट में भी सुधार आने लगा है। राज्य में मौजूदा समय में रिकवरी रेट 72.30% पर पहुंच गई है। वहीं राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22 फीसदी से ज्यादा रही। कुल 77,786 सैंपल जांच किए गए।

भारत में कोरोना : लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4,091 की हुई मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। देश में कोरोना से बिगड़ते हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चार दिन से लगातार 4 लाख से ज्‍यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। बीते दिन की बात करे तो देश में 4 लाख 3 हजार 626 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह लगातार चौथा दिन था, जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा केस आए हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता बढ़ा रहा है। शनिवार को देश में 4,091 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को पहली बार देश में 4 हजार 233 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 86 हजार 207 लोगों ने कोरोना को मात दी। यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में अब तक 2.22 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 1.83 करोड़ है। पिछले 24 घंटे में जान गंवाने वाले मरीजों के बाद देश में अबतक 2.42 लाख लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है।

ये भी पढ़े :

# सवाई माधोपुर : कोरोना का कहर जारी, मिले 198 नए रोगी, संक्रमण दर में आई गिरावट

# नागौर : एक बार फिर लगा कोरोना का दोहरा शतक, 201 नए पॉजिटिव के साथ 2 की मौत

# सीकर : लापरवाही के कारण फैल रहा संक्रमण, मिले 748 नए मामले, 10 लोगों की गई जान

# जोधपुर : एक्टिव मरीजों की संख्या में आ रही गिरावट, मिले 1852 नए संक्रमित, गई 19 की जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com